फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से एक्टिवा चालक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली टावर लाइट पॉइंट पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से एक्टिवा चालक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरलोचन सिंह निवासी आदर्श नगर बलौंगी के रूप में हुई है। फेज-1 थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे परमप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात स्विफ्ट चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए, 427 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में परमप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अपने फूफा अमलोक सिंह व पिता तरलोचन सिंह के साथ अपने निजी काम के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में आया था। काम खत्म करने उपरांत वह घर लौट रहे थे। वह अपने फूफा के मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था और उसका पिता उनसे आगे अपने एक्टिवा पर था। जब वह शाम करीब साढे 5 बजे मोहाली टावर के पास पहुंचे तो खरड़ साइड से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने उसके पिता के एक्टिवा को टक्कर मार दी और फरार हो गया। अपने अपने घायल पिता को फूफा की मदद से सिविल अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें