फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: व्यक्ति पर तलवार व गंडासे से हमला के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बिल्ला गांव के समीप ढाबा मालिक पर तलवार व गंडासे से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनका दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह, नवनीत कुमार और विजय के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किए गए हथियारों की बरामदगी सहित अन्य जानकारियां जुटाएगी।
विज्ञापन

मामला 6 सितंबर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकूला के गांव बिल्ला के पास एक ढाबे के मालिक और उसके भाई पर कार सवार बदमाशों ने तलवार, डंडे और गंडासों से जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें