शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 29 श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान विश्वास फाउंडेशन, अमर उजाला फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा के सहयोग से लगाया गया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया।
डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर रवनीत कौर द्वारा भेजी गई टीम ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। ब्यूरो