फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में निगम चुनाव के खिलाफ दायर 28 याचिकाएं खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कुछ नगर निगमों और नगर परिषदों की वार्डबंदी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर दर्जनों याचिकाओं को सोमवार को हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए नगर निगम और नगर परिषदों के चुनाव को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस अशोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सोमवार को विभिन्न नगर निगमों और नगर परीक्षाओं की वार्डबंदी के खिलाफ दायर 28 याचिकाओं को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट द्वारा किस आधार पर यह याचिकाएं खारिज की गई हैं, इसका विस्तृत फैसला अभी जारी नहीं हुआ है।
जिन नगर निगम और नगर परिषदों की याचिकाएं खारिज हुई हैं, उनमें जीरकपुर, नवांशहर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बठिंडा, मोगा, फरीदकोट, संगरूर से संबंधित याचिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इन सभी याचिकाओं में वार्डबंदी को लेकर आरोप लगाए गए थे कि वार्डबंदी सही तरीके से नहीं की गई है। कुछ याचिकाओं में यह आरोप लगाया गया था कि नए सिरे से वार्डबंदी इस तरीके से कर दी गई है कि सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव में ज्यादा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें