पंचकूला। जिले में शुक्रवार को 12 केंद्रों पर 257 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से पांच केंद्र प्राइवेट थे। अब तक पंचकूला में 322189 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण केंद्रों पर काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया। इसमें से 18-44 आयु वर्ग को 165 जबकि 45-59 आयु वर्ग को 61 वैक्सीन लगाई गई। 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग को 29 वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ वर्करों को दो और फ्रंटलाइन वर्करों को कोई वैक्सीन नहीं लगाई गई। जिला पंचकूला में 322189 वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 12326 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को लगाई गई। 19803 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई गई। इसके साथ ही 116070 वैक्सीन 18-44 आयु वर्ग को लगाई गई। 45-59 आयु वर्ग को 87482 वैक्सीन लगाई गई। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा लोगों को 86508 वैक्सीन लगाई गई।