फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी दर 98.69 फीसदी पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। संक्रमण से रिकवरी की दर अब 98.69 फीसदी हो गई है। कोरोना से जिले में आए कोरोना के दोनो मामले पंचकूला के हैं। यह मामले सेक्टर-12 ए और सेक्टर-20 में सामने आया है। यह मामले वीरवार को सैंपलिंग के दौरान प्रकाश में आए। अब तक जिले में कोरोना के कारण 375 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में 40275 लोग भी प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30609 लोग शामिल हैं। कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30211 हो चुकी है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना से जिले में दो लोग प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 752 लोगों के सैंपल लिए गए थे। कोरोना के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 371534 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें