पंचकूला। मनसा देवी कांप्लेक्स के गांधी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चार युवकों के खिलाफ पुलिस में 25 हजार रुपये चोरी करने शिकायत दी है। रामवीर के अनुसार फल बेचकर घर लौटे थे और उनकी पेंट की जेब में रखे पर्स में 25,000 रुपये थे। रात में खाना खाकर सोने के बाद जब सुबह मंडी जाने के लिए उठे तो उनकी पैंट की जेब से पैसे गायब थे।
रामवीर ने बताया कि उनका पर्स मोहल्ले के मोहन नामक व्यक्ति के घर के पास पड़ा मिला। जब उन्होंने मोहन की पत्नी को बुलाया तो उन्होंने अपने बेटे को बुलाया, जिसने खुलासा किया कि वह चार युवकों के साथ था। इन चारों युवकों की पहचान सूरज, मीतलेश, पांडे और सौरव के रूप में हुई है। रामवीर का आरोप लगाया कि चारों ने मिलकर 25,000 रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर थाना मनसा देवी कांप्लेक्स पुलिस ने 18 जून को मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रामवीर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।