पंचकूला। सेक्टर-21 पार्ट 3 में शुक्रवार को रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत एचएसवीपी के एसई अशोक राणा और आरडब्ल्यूए के प्रधान वेदपाल मलिक ने की।छठ पूजा घाट के पास लगभग 250 पौधे लगाए।
इस अवसर पर एचएसवीपी के एसडीओ दिनेश कुमार, जेई विक्रम कुमार, एसआई बलवान, आरडब्ल्यूए पार्ट-3 सेक्टर- 21 के प्रधान वेदपाल, महासचिव शंकर शर्मा, वित्त सचिव वीके सपरा, ईश्वर सिंह कोडान, महेंद्र सिंह बैनीवाल, गांधी राम, आरके मलिक, आरडब्ल्यूए पार्ट 3 के पूर्व प्रधान अनीश अग्रवाल, हरिओम, ओपी खटकर सहित कई लोग उपस्थित रहे।