पंचकूला। जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डेंगू के 25 नए केस सामने आए हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 नोटिस दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 175 केस की पुष्टि हो चुकी है। इसमें कालका से सौ, पिंजौर से 55 , पंचकूला अर्बन एरिया में 20 और दस केस अन्य जगहों से आए हैं।
उन्होंने बताया कि कालका, पिंजौर सहित सभी जगह कंटेनर चेक किए जा रहे हैं। इन्हें चेक करने के साथ ही नोटिस दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जगह चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों के आस पास पानी नहीं जमा होनें दें। पानी का कंटेनर ढक कर रखें।