फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले, 45 सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को जहां दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, वहीं सक्रिय की संख्या 45 है। सक्रिय में 41 मरीज अपने घरों पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि चार मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 116 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवजोत टिवाना ने बताया कि अब तक जिले में 48227 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 47762 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 420 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 667839 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें