पंचकूला। जिले में शुक्रवार को 25 डेंगू पीड़ित मरीज मिलने से आंकड़ा 1028 हो गया है। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी संदीप जैन ने बताया कि इस बार अब तक अर्बन पंचकूला में 500, ओल्ड पंचकूला में 178, सूरजपुर में 130, नानकपुर में 10, कालका में 37, पिंजौर में 100, मोरनी में 14, कोट में 23, बरवाला में 21, हंगोला में तीन और रायपुररानी में 13 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि नगर निगम को लेटर लिखकर सभी जगह पर फॉगिंग दोबारा करने को कहा गया है। जहां पर अधिक केस आ रहे हैं। वहां पर इनडोर के साथ बाहर की फॉगिंग भी नगर निगम की ओर से की जाएगी। फॉगिंग को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं के डीजी के साथ बैठक की गई है। हरियाणा डीजी हेल्थ मनीष बंसल ने सभी अधिकारियों को डोर टू डोर सर्वे करने के साथ फॉगिंग के लिए कहा है। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी संदीप जैन ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।