हरियाणा में कोरोना से 25 और मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 369 मरीजों की हालत नाजुक है। इनमें से 321 मरीज ऑक्सीजन और 48 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसके अलावा 1557 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं और 2551 मरीज ठीक भी हुए हैं।
मरने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 2564 हो गया है। गुरुग्राम में चार, फरीदाबाद में एक, हिसार में आठ, अंबाला में एक, पानीपत में पांच, रोहतक में एक, यमुनानगर में एक, महेंद्रगढ़ में दो, पलवल में एक और जींद में एक मरीज ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है।
हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 242398 हो गई है, जिसमें 226524 मरीज ठीक हो गए हैं। 13310 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं।
रिकवरी रेट बढ़कर 93.45 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 6.57 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 388128 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 54280 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
पंजाब में कोरोना के 644 नए मामले, 23 की और मौत
पंजाब में शनिवार को कोविड-19 की चपेट में 644 नए मरीज आए। वहीं 23 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 671 है। अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 3324621 रही। दिनभर में इकट्ठे नमूनों की संख्या 29480 रही।
पंजाब में शनिवार को लुधियाना में 77, जालंधर में 80, पटियाला में 51, एसएएस नगर में 115, अमृतसर में 87, गुरदासपुर में 17, बठिंडा में 33, होशियारपुर में 44, फिरोजपुर में 3, पठानकोट में 12, संगरूर में 3, कपूरथला में 14, फरीदकोट में 4, मुक्तसर में 14, फाजिल्का में 19, मोगा में 8, रोपड़ में 24, फतेहगढ़ साहिब में 9, तरनतारन में 2, एसबीएस नगर में 6, मानसा में 16 और बरनाला में 6 मरीज संक्रमित मिले।