पंचकूला। हरियाणा पाइथियन एसोसिएशन की 25 सदस्यीय टीम को आरसीएस राजेश जोगपाल ने झंडी दिखाकर डलहौजी के लिए रवाना किया। गुरु रविदास भवन सेक्टर-15 से चली यह टीम खज्जियार, कलाटॉप और चंबा के मनमोहक क्षेत्रों में एक रोमांचक ट्रैक का दौरा करेगी।
राजेश जोगपाल ने बताया कि टीम इन अद्भुत परिदृश्यों का भरपूर आनंद लेगी। इस साहसिक कार्य के दौरान यह टीम चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को गहराई से जानेंगे जो प्राचीन मंदिरों और सुंदर हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। इसके अलावा हिमालय की जीवंत संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित पर्वतारोहण के दौरान सभी पर्वतारोही एक विशेष छायाचित्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चंडीगढ़ कमीशन फोर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों को पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से इनाम भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, जयबीर रंगा, सलीम अली सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।