फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चौबीस घंटे में 241 नए मरीज आए सामने, किसी की नहीं गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ। पंजाब में कोरोना महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है। गत 24 घंटे में 241 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि राहत की बात यह है महामारी से किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है। 84 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में संक्रमण दर 8.83 पहुंच गई है। हालांकि सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महामारी से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। उन्हें भीड़ वाली जगह पर मास्क लगाकर जाना होगा। दो गज की दूरी और कुछ अंतराल के बाद हाथ धोने चाहिए। किसी भी व्यक्ति को खांसी-जुकाम होने पर करीबी सरकारी अस्पताल में जाकर टेस्ट करवाना चाहिए। किसी भी तरह की मेडिकल सहायता के लिए सेहत विभाग के 24 घंटे चलने वाले फ्री टोल नंबर 104 पर संपर्क करना होगा।राज्य में शनिवार को तीन जिलों में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। इनमें मोहाली, बठिंडा और लुधियाना शामिल है। उक्त तीनों जिलों में क्रमश: 56, 42 और 21 लोग संक्रमित हुए। हालांकि अभी तक कोविड टेस्टिंग की रफ्तार नहीं बढ़ पाई है। इस दौरान 1355 सैंपल लिए गए। सबसे ज्यादा 800 सैंपल लुधियाना जिले में लिए गए। जबकि अन्य जिलों में 220 से अधिक कोविड जांच नहीं हुई। शहीद भगत सिंह नगर, मालेरकोटला, फरीदकोट और बरनाला में एक भी केस सामने नहीं आया। कई जिलों में कोविड टेस्टिंग भी सात से दस तक रही। मौजूदा समय में 19 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे चल रहे हैं। वहीं, जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1355 हो गई जबकि किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें