फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विस अध्यक्ष ने किया नंदीशाला का उद्घाटन, 2.5 करोड़ से बनने वाले भारत माता मंदिर का किया भूमिपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को अपना मानदेय वितरित किया संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड नंबर-20 और गांव कोट में नवनिर्मित नंदीशाला का उद्घाटन किया। इसके अलावा गांव कोट में 2.5 करोड़ की लागत से बनने वाले भारत माता मंदिर का भूमिपूजन भी किया। नंदीशाला में करीब दो हजार नंदियों की देखभाल की जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल, विभाग संघ चालक रमाकांत भारद्वाज और बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने नंदीशाला में नंदियों को चारा भी खिलाया। गांव कोटवासियों को बधाई देकर उन्होंने कहा कि बैसाखी पर दो प्रतिष्ठित परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। भारत माता का मंदिर अपने आप में अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कहा कि कोट में बनने वाला भारत माता का यह मंदिर हरिद्वार के बाद देश का दूसरा सबसे भव्य मंदिर होगा, जहां दूर-दूर से लोग इसके दर्शन के लिए आएंगे। यह मंदिर करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि इस नंदीशाला में तीन अतिरिक्त शेडों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने भी गांव कोट में नंदीशाला के उद्घाटन और भारत माता मंदिर के भूमिपूजन पर गांववासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में जहां कहीं भी बेसहारा नंदी पाए जाएंगे उन्हें पकड़कर इस नंदीशाला में लाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगर निगम पंचकूला के 100 कर्मचारियों को अपना आठ माह का मानदेय वितरित किया। इसमें बेलदार, माली, सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चपरासी, ड्राइवर, होमगार्ड और हेल्पर शामिल हैं। इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ऋचा राठी, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, जिला महामंत्री विरेंद्र राणा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें