पंचकूला। सेना का जवान बताकर एक्टिवा बेचने के नाम पर 24 हजार 253 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ज्वाला सिंह निवासी गांव भगवानपुर ने बताया कि 6 जनवरी को उसने ओएलएक्स पर एक्टिवा का विज्ञापन देखा था। उस पर लिखे नंबर पर बात की तो आरोपी विकास निवासी नारायणगढ़ ने बताया कि वह सेना में कार्यरत है और एक्टिवा उसके नाम पर है। उसने कहा कि 2150 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दो। इसके बाद 7 जनवरी को 22103 रुपये से भी खाते में डलवा दिए। आरोपी ने उसे सेना का जाली दस्तावेज और गाड़ी की फोटो भी साथ भेजी थी। आरोपी ने कहा कि वह एक्टिवा उसके बताए पते पर भेज देगा, लेकिन कई दिन तक वह पैसे लेने के बाद गुमराह करता रहा।