फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला से 24 नई बसें पांच रूटों पर चलाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 बस स्टैंड में 24 नई बसें पांच रूटों पर जल्द ही चलेंगी। इसके लिए पंचकूला परिवहन विभाग की तरफ से प्रपोजल बनाया गया है। इसमें 7.60 करोड़ की लागत से बसें पंचकूला के लिए खरीदी गई हैं। इससे लोगों को समय पर बसों का संचालन होने की सुविधा मिलेगी। इसमें लंबी दूरी दिल्ली, रोहतक, जींद, गुरुग्राम और हिसार रूट पर नई बसों का संचालन किया जाएगा।
पंचकूला बस स्टैंड सेक्टर -5 के जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि बसों के संचालन को बेहतरीन करने के लिए यह कदम परिवहन विभाग की तरफ से उठाया गया है। इसके लिए बसों को पांच रूटों में चलाने का फैसला लिया गया है। पंचकूला बस स्टैंड से यह बसें चलाई जाएंगी। इस रूट पर चलने वाली बसों का समय सीमा खत्म होने के कारण नई बसों का संचालन का प्लान भेजा गया था। अब यह बसें आने के बाद इसका रूट चार्ट दोबारा अच्छे तरीके से चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बसों का संचालन ठीक करने के लिए उठाया कदम
पंचकूला बस स्टैंड से लंबी दूरी पर बसों के संचालन को बेहतर करने के लिए आलाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में 24 नई बसों का प्रपोजल जीएम की ओर से दिया गया था। इसमें इन बसों की मांग की गई थी। बसों के आने के बाद अब इन्हें जल्द ही रूट पर उतारा जाएगा। इसमें अप्रैल तक इन सभी बसों को रूट पर चलाया जाएगा। यात्रियों को इन पांचों रूटों पर हर आधे घंटे में दिन के समय बस उपलब्ध कराने का लक्ष्य बनाया गया है। इससे यात्रियों को अन्य जिलों में जाने के लिए राहत रहेगी। अभी बसें कम होने के कारण हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। अभी बस एक घंटे की फ्रीक्वेंसी में मिल रही है।
विज्ञापन

पांच लंबी दूरी पर बस चलाने के लिए बसें डिपो में आ गई हैं। इन्हें जल्द ही सभी रूटों पर उतारा जाएगा। परिवहन की व्यवस्था को बेहतरीन करने के लिए यह कदम उठाया गया है। - अशोक कौशिक, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड सेक्टर-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें