चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना महामारी के कारण वीरवार को 23 और लोगों की मौत गई, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 692 नए पॉजिटिव मरीजों के केस भी सामने आए हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 4412 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 139869 तक पहुंच गई है। इनमें से 130018 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 5439 मरीज गंभीर हालत में दाखिल हैं जिनमें से 134 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर और 17 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
सेहत विभाग के अनुसार, वीरवार को कोरोना के कारण पटियाला में 4, फिरोजपुर में 3, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, रोपड़ व पठानकोट में 2-2 और मुक्तसर व संगरूर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान स्वस्थ हुए 469 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।