रायपुररानी। रायपुररानी से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मौसी ने थाना रायपुररानी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी भांजी पिछले दस वर्षों से उनके साथ रह रही थी और पंचकूला के एक शिक्षा संस्थान में अप्रेंटिसशिप कर रही थी। युवती 12 नवंबर की सुबह लगभग सात बजे घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर युवती की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद