फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
विज्ञापन

सेक्टर-12ए रैली निवासी युवक की हालत गंभीर, सेक्टर-6 अस्पताल में उपचार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए रैली निवासी 22 वर्षीय युवक ने शनिवार शाम कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
युवक की पहचान रिंकू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल ले जाते समय उसके पैरों की अंगुलियों में भी चोटें आईं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें