पंचकूला। कोरोना संक्रमण के जिले में रविवार को 22 नए मामले पाए गए हैं। पंचकूला के दस मरीजों में पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दस मरीज अन्य जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। जिले में संक्रमण से अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 137 है। जिले में संक्रमण का रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है। रविवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग रोजाना आठ सौ टेस्ट कर रहा है। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 180763 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 14177 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला में 10836 पाजिटिव मामले हैं। इन मामलों में अब तक 10550 पाजिटिव कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।