पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट कर झाड़ियों में जा गिरी और ड्राइवर फरार हो गया। देेर रात इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम केें दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की है।
पुलिस ने बताया कि वीरवार देर रात यह गाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अनियंत्रित हो गई थी। गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से के बाद बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली के पोल टूट गए। इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। कंट्रोल रूम में काल चलने के बाद सेक्टर-19 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिजली विभाग को यह जानकारी दे दी गई है कि बिजली के दो पोल टूट गए हैं। बीएमडब्ल्यू कार किसकी है अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि अगर बिजली विभाग की ओर से शिकायत दी जाएगी तो संबंधित लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।