पीएनबी ने पीजीआई को सौंपे 20 व्हीलचेयर
चंडीगढ़। पंजाब नेशनल बैंक लगातार सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता दर्ज कराता आया है। समाज के प्रति अपनी इसी दायित्व को निभाते हुए मंगलवार को बैंक के चंडीगढ़ सर्किल की ओर से पीजीआई में आने वाले मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए 20 व्हीलचेयर और 25 बैरिकेड्स प्रदान किए गए। पीएनबी के सर्किल हेड एसके बजाज ने बताया कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब बैंक की ओर से इस तरह का सामाजिक कार्य किया जा रहा है। बैंक के सीनियर मैनेजर बीके अरोड़ा ने बताया कि पीजीआई में आने वाले मरीजों को हो रही दिक्कतों को दूर कर उनके वेलफेयर के लिए बैंक ने बीते वर्ष भी पीजीआई को व्हीलचेयर और बैरिकेड्स प्रदान किए थे। इस मौक पर पीजीआई के सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर एके गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रमन शर्मा, डिप्टी मैनेजर दर्शन सिंह समेत पीजीआई अस्पताल प्रशासन और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।