फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित अधिकारियों को खून से भरे प्याले देने पहुंचे मुलाजिम-CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त अधिकारियों को खून से भरे प्याले देने पहुंचे मुलाजिम
विज्ञापन

अनाज भवन में किया प्रदर्शन, सीएम के ओएसडी ने लिया मांगपत्र
18 को जिला खजाना दफ्तरों पर फूंकेंगे अर्थियां
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुलाजिमों ने फूड सप्लाई विभाग के मुख्यालय अनाज भवन पर रोष प्रदर्शन किया। वे अपने खून से भरे प्याले वित्त अधिकारियों को देने के लिए लाए थे। सीएम के ओएसडी गुरप्रीत सिंह ढेसी ने उनका मांगपत्र लेकर वित्तमंत्री से मीटिंग करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मुलाजिमों ने काले चोगे पहने हुए थे और मांगों के प्ले-कार्ड ले रखे थे। उन्होंने पंजाब सरकार और वित्त विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और सरकार की अर्थी फूंकी। सेवानिवृत्त पीआर चौकीदार व दर्जा चार मुलाजिम सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर दशकों से मिलती आ रही पेंशन बंद करने का विरोध जता रहे थे। सांझी संघर्ष कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि वित्त विभाग के डायरेक्टर ने दो आदेश जारी कर मुलाजिमों को मिलती आ रही पेंशन बंद करने की हिदायत दी है। कैबिनेट सब-कमेटी की मुलाजिमों केसाथ बैठक में पत्र वापस लेने का फैसला किया गया था, पर कुछ नहीं हुआ। कमेटी के प्रधान सज्जन सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने बातचीत से इसका हल नहीं निकाला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 18 फरवरी को सभी जिला खजाना दफ्तरों पर सीएम और वित्तमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे। वित्त विभाग के अधिकारियों के घरों पर धरने दिए जाएंगे। बजट सत्र के दौरान 13 को होने वाली मुलाजिमों की रैली में शमूलियत की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें