फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ाने को लेकर उबाल, हाय-हाय के लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


बीडीएस की फीस आठ हजार बढ़ी, छात्रों में उबाल
सबहैड
वीसी कार्यालय के सामने स्टूडेंट्स काउंसिल ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू ने बीडीएस कोर्स की फीस में आठ हजार रुपये की वृद्धि कर दी है। इसको लेकर छात्रों में उबाल आ गया है। स्टूडेंट काउंसिल ने विरोध में सोमवार को वीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों ने कहा कि फीस कम नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन ने ईडब्ल्यूएस स्टूडेंट्स की फीस पिछले दिनों बढ़ाकर 2500 कर दी थी। इसको लेकर छात्र संगठनों ने एक मंच पर आकर प्रदर्शन किया। भारी विरोध के बाद फीस बढ़ाने का फैसला पीयू ने वापस ले लिया। अब डेंटल स्टूडेंट्स की फीस बढ़ा दी गई है। छात्र नेताओं ने कहा कि बीडीएस की बढ़ी हुई फीस वापस की जाए। अनावश्यक रूप से फीस वृद्धि की गई है। साथ ही छात्रों ने हॉस्टल का मुद्दा भी उठाया। कहा कि हॉस्टल में स्टूडेंट्स को पता ही नहीं चल पा रहा कि कितनी सीटें बची हैं। उन्हें हॉस्टल मिलेगा या नहीं। कहीं धांधली तो नहीं हो रही है। इसमें पारदर्शिता जरूरी है। स्टूडेंट्स ने मांग की कि यह सिस्टम ऑनलाइन किया जाए। साथ ही सभी जानकारियां उन्हें उपलब्ध कराई जाएं। यदि समस्या हल नहीं होती है तो छात्रों का आक्रोश और बढ़ेगा। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। मालूम हो कि 200 से अधिक स्टूडेंट फीस बढ़ाने से प्रभावित हुए हैं। अभिभावक भी उनके हलकान हैं। इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले स्टूडेंट्स को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें