फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बीडीएस छात्रा ने महिला को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बीडीएस छात्रा ने महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-37 स्थित बत्रा सिनेमा के सामने वीरवार दोपहर कार सवार बीडीएस की छात्रा ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। आरोपी आई-20 कार सवार बीडीएस की छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।
स्थानीय निवासी महिला अनीता शर्मा ने बताया कि वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बत्रा सिनेमा के सामने सड़क क्रॉस कर रही महिला को कार चला रही छात्रा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पने लगी। हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शी महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम व अपने पति को हादसे की सूचना दी। गंभीर हालत में महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी अनीता शर्मा ने बताया कि पहली बार में पीड़ित महिला की पहचान नहीं हुई। लेकिन मौके पर एक डायरी मिली जिससे महिला की पहचान डड्डूमाजरा निवासी 50 वर्षीय वीना रानी चावला के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आई-20 सवार आरोपी युवती की पहचान न्यू लालबाग, पंजाब निवासी कुदरत कंग के रूप में हुई है। आरोपी को मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया। आरोपी युवती हरियाणा नंबर एचआर 70सी 5821 नंबर की कार में सवार थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें