फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन ढांचा कामेडी शो नहीं, जहां हर मिनट पैसे कमाएं : शिअद

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन ढांचा कॉमेडी शो नहीं, जहां हर मिनट पैसे कमाएं : शिअद
विज्ञापन

ढींढसा बोले, पर्यटन ढांचे का उद्देश्य अर्थव्यवस्था को मजबूती देना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा है कि सूबे ने पर्यटन ढांचा पैसा कमाने के लिए नहीं बनाया है। यह संपत्ति आम जनता के लिए तैयार की गई है ताकि इलाके में निवेश के लिए माहौल तैयार हो सके।
राज्यसभा सदस्य और पार्टी के महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा ने सिद्धू को संबोधित करते हुए कहा है कि यह बात आपके लिए समझनी बहुत मुश्किल है क्योंकि आप सिर्फ पैसा कमाने के बारे में ही सोचते हैं। ढींढसा ने कहा कि आप अपने कॉमेडी शो में हर मिनट के पैसे वसूलते हैं। इसलिए आप इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकते कि सूबे का पैसा जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

अकाली नेता ने कहा कि सिद्धू की पंजाब के समृद्ध इतिहास और विरसे के बारे में सोच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे विरासत-ए-खालसा को सफेद हाथी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह लगता है कि सिद्धू ने 2016 में हरिके पत्तन में अकाली-भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई वाटर बस प्रोजेक्ट को भी इसी दलील से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरिके पत्तन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का श्रेय अकाली-भाजपा सरकार को जाता है। गठबंधन सरकार ने वैटलैंड से सटे एक इलाके को विकसित किया और उसे वाटर बस चलाने का केंद्र बनाया। यह बस कुछ किलोमीटर तक जंगल का इलाका पार कर सैलानियों को वैटलैंड के बीच ले जाती है, जहां प्रवासी पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा ने हरिके पत्तन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि यह अजीब बात है कि सिद्धू इस बस को बढ़ावा देने के बजाय इसे बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू के इस व्यवहार में उनकी सियाकी ईर्ष्या नजर आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें