फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में लोगों की जान को खतरा बन रहे कटेंगे 21 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में लोगों की जान को खतरा बन रहे 21 पेड़ों को काटा जाएगा। पीयू हॉर्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर ने चंडीगढ़ वन विभाग को पत्र लिखकर इन पेड़ों को काटने की मंजूरी मांगी थी। इस पत्र में हॉर्टिकल्चर विभाग ने दावा किया था कि यह सभी पेड़ सूख चुके हैं या पूरी तरह खोखले हो गए हैं। यह पेड़ कभी भी किसी इंसान या फिर वाहन पर गिर सकते हैं। हॉर्टिकल्चर विभाग के पत्र का जवाब देते हुए चंडीगढ़ वन विभाग ने उन्हें इन 21 पेड़ों को काटने की मंजूरी दे दी है। यह सभी पेड़ सेक्टर-14 कैंपस में हैं।
विज्ञापन

इन 21 पेड़ों को काटने के बाद पीयू प्रशासन उनकी जगह पर 105 नए पौधे लगाएगा। पीयू प्रशासन को एक वर्ष में इन पौधों को लगाने के लिए जमीन का चयन करना होगा। पीयू प्रशासन द्वारा गठित की गई मॉनिटरिंग कमेटी ने इन पेड़ों को काटने का सुझाव दिया था। इसके बाद इन पेड़ों को काटने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वन विभाग ने मंजूरी देने के साथ ही हॉर्टिकल्चर विभाग को यह भी कहा है कि पौधों को लगाने की छह माह के भीतर वन विभाग की टीम कभी भी इन लगाए हुए पौधों की चेकिंग कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें