पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन और तवा रेस्टोरेंट ने सोमवार को सेक्टर-10 मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 3:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक चैरिटेबल डॉयग्नोस्टिक सेंटर पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने डॉक्टर श्रुति सिंगला और नीना गोयल की निगरानी में रक्त एकत्रित किया गया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन तवा रेस्टोरेंट के मालिक संदीप नारंग ने किया। संदीप नारंग ने कहा कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से श्यामसुंदर साहनी, सविता साहनी, नीरज यादव, विशाल कुंवर, शत्रुघ्न कुमार, अंशु व अन्य अतिथि भी मौजूद रहे ।