चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सिफारिश पर पंजाब सरकार ने 21 न्यायाधीशों को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाने का आदेश दिया है। अभी तक ये सभी सिविल जज सीनियर डिवीजन व सीजेएम के तौर पर कार्य कर रहे थे। जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है उनमें वरिंदर सिंह, अमनदीप कौर चाहल, गुरमीत सिंह तिवाना, अमित मल्हन, रमन शर्मा ,प्रभजोत सिंह, आशीष, बजिंदर सिंह, तेज प्रताप सिंह रंधावा, सुमित मक्कड़, सुमित भला, अमित कुमार, सुचेता आशीष देव, अतुल कंबोज, मोनिका लांबा, वरिंदर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अजीत पाल सिंह, परमिंदर कौर, अमनप्रीत कौर और कमलदीप सिंह का नाम शामिल है।