फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ को एक लाख का सौंपा चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन ने सीआरपीएफ को दिए एक लाख
विज्ञापन

सेक्टर 44 के लेबर चौक पर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन लेबर चौक सेक्टर 44 की ओर से शुक्रवार को सेना व सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसका आयोजन सेक्टर 44 के लेबर चौक पर हुआ। यूनियन के प्रधान रामलाल और महासचिव गोपाल शुक्ला ने बताया कि इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व उप महापौर अनिल दुबे व उपस्थिति अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में यूनियन के प्रधान रामलाल ने सीआरपीएफ चंडीगढ़ के कमांडेंट बलिहार सिंह को यूनियन की ओर से एक लाख एक हजार एक सौ इक्यावन रुपये का ड्राफ्ट शहीद जवानों के परिवारों की सहायता के लिए सौंपा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय विभाग चंडीगढ़ के संयोजक नरेंद्र पांडेय के अलावा यूनियन की ओर से अवध राज, जोगिंदर प्रसाद, गया प्रसाद, शोभा राम, गौतम राय. रवि दुबे, करनैल सिंह सैनी, सोनी गोयल, घनश्याम, राम प्रीत, गुलाब यादव सहित अन्य मजदूर कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर राम लाल ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें