फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कराएं आंखों का मुफ्त टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कराएं आंखों का मुफ्त टेस्ट
विज्ञापन

आईएमए की ओर से डायबिटीज मरीजों के लिए विशेष आयोजन
तीन महीने की शुगर कंट्रोल का टेस्ट एचबीएवनसी आधे रेट में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और चंडीगढ़ आप्थमोलॉजी सोसाइटी डायबिटीज पेशेंट की आंखों की जांच के लिए पूरे ट्राइसिटी में शुक्रवार को एक मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन करने जा रहा है। कैंप में डायबिटीज मरीजों की आंखों की जांच मुफ्त की जाएगी और तीन महीने की शुगर कंट्रोल को जांचने वाले एचबीएवनसी टेस्ट में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। कैंप का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि आईएमए का मकसद चंडीगढ़ के निवासियों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ बनाना है। इसी के तहत इस बार पूरे ट्राइसिटी में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में डायबिटीज पेशेंट को चेक किया जाएगा। उनके मुताबिक डायबिटीज अनियंत्रित होने पर इसका असर शरीर के दूसरे हिस्सों में पड़ता है। सबसे ज्यादा प्रभावित आंखें होती हैं। लोग इसका चेकअप नहीं कराते और उनकी रोशनी धीरे-धीरे जाती रहती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को समय-समय पर अपनी आंखें चेक करवाते रहना चाहिए।
विज्ञापन


यहां होंगे आंखों के चेकअप
सेक्टर-32 मेडिकल कालेज के नेत्र विभाग के चौथे फ्लोर पर
ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट एसीओ नंबर 168-169 सेक्टर-9सी
ग्रोवर आई लेजर सेंटर एससीओ 145-146 सेक्टर-9सी
सीईएमआईएफ हाउस नंबर 159 सेक्टर-21 डी
मिर्चिया आई सेंटर एससीओ 820 सेक्टर-22 डी
डॉ. अशोक शर्मा कोर्निया सेंटर एसीओ 2463-64 सेक्टर-22 सी
एनबी रेटिना सेंटर हाउस नंबर 3878 सेक्टर-32 डी
डॉ. सूद आई एंड लेजर सेंटर एससीओ 275 सेक्टर-32 डी
हीलिंग हास्पिटल एससीओ नंबर 16-19 सेक्टर-34-ए
ग्रोवर आई लेजर सेंटर हाउस नंबर 140 सेक्टर-35ए
नीरज आई हास्पिटल एससीओ 226 सेक्टर-36 डी
महाजन आई सेंटर एससीओ 169 सेक्टर-37 सी
डॉ. रचना कुमार आई क्लीनिक एससीओ नंबर 107 सेक्टर-40 सी
निंबस आई सेंटर एससीओ 359-60, सेक्टर-44 डी
चारक आई क्लीनिक एससीओ 30 फेज थ्रीबी-2
जेपी आई हास्पिटल हाउस नंबर 35 फेज 7
संगम नेत्रालय एससीओ 669 सेक्टर-70
सोहाना आई हास्पिटल मोहाली
डिवाइन हास्पिटल हाउस नंबर 705 सेक्टर-4 पंचकूला
नेत्र आई हास्पिटल एससीओ 404 सेक्टर-20 पंचकूला

यहां होंगे एचबीवनसी के टेस्ट
अतुल्य लैब एसीओ 35 सेक्टर 16 डी
स्प्रैक्ट्रा पैथ लैब एससीओ 66 सेक्टर 20 सी
मेडिकोज सेंटर एससीओ 822-23 सेक्टर 22 सी
मल्होत्रा लैब एसीओ 2425-26 सेक्टर 22 सी
देवगन लैब एससीओ 44 सेक्टर 31 डी
मुकुट हास्पिटल एससीओ 47-49 सेक्टर 34 ए
पैन हेल्थ सेंटर एससीओ 99 सेक्टर 35 सी
प्रेम लता मेमोरियल हास्पिटल एससीओ 296 सेक्टर-35 डी
निंबस पैथ लैब एससीओ 359-60 सेक्टर-44 डी
खंडेलवाल डाइग्नोस्टिक एससीओ 108-09 सेक्टर-8 सी
ऑलिव सेंटर हाउस नंबर 120 फेज थ्री बी-1
निंबस पैथ लैब एससीएफ 46 फेज 10
आलिव डायग्नोस्टिक एससीओ 23 सनी एनक्लेव खरड़

(नोट : मरीज डायबिटीज ट्रीटमेंट का पुराना रिकार्ड लेकर आएं। फॉस्टिंग की आवश्यकता नहीं है।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें