यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में पीयू को मिला तीसरा स्थान
रविवार देर रात घोषित हुआ परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूएस वर्ल्ड रैंकिंग रविवार देर रात जारी कर दी गई है। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय को भारत के सभी शैक्षिक संस्थानों में से तीसरा स्थान हासिल हुआ है। साथ ही यूनिवर्सिटी की सूची में पहला स्थान मिला है। पीयू को 44.5 अंक प्राप्त हुए हैं।
बंगलुरु स्थित आईआईएस ने 46.3 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि आईआईटी मुंबई ने 46.1 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। पीयू को रिसर्च में दुनिया में 961वां स्थान हासिल हुआ है। वर्ल्ड लेवल की यूनिवर्सिटी में 551वां स्थान मिला है, जबकि क्षेत्रीय शोध में पीयू 154वें स्थान पर है।