फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांग रूट की सीटीयू बसें नहीं चली, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब, हिमाचल के ध्यानार्थ
विज्ञापन


सीटीयू की लांग रूट की बसें नहीं चलने से यात्री हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारत बंद के बाद मंगलवार को भी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की ओर से लांग रूट की 20 बसों का संचालन नहीं करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह सभी बसें सुबह 5.30 से आठ बजे तक के शेड्यूल की थीं। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीटीयू वर्कशॉप में ड्राइवरों के पहुंचने के बावजूद बसें चलाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

सीटीयू की ओर से ज्वाला जी, बैजनाथ, पलवाड़ा, हमीरपुर, शिमला, जम्मू, लुधियाना, अमृतसर आदि शहरों के लिए बसाें का संचालन नहीं हो पाया। इस कारण यात्रियों को सुबह के समय परेशानी हुई। सेक्टर-43 बस स्टैंड से ज्वाला जी जाने वाले सुधीर शर्मा ने बताया कि बस नहीं मिलने के कारण परेशानी हुई है। सुबह 5.30 बजे चंडीगढ़ से यह बस चलती है लेकिन यह बस नहीं चली। वहीं बैजनाथ के लिए बसों का संचालन बंद रहा है। इस बाबत सीटीयू के डायरेक्टर अमित तलवार ने बसों का संचालन नहीं होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें