फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली ट्रेनव

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर आने-जाने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा भार
विज्ञापन

-
ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार, विमान का किराया भी महंगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हवाई यात्रा हो या फिर ट्रेन का सफर...। आप होली पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो ट्रेन में टिकट नहीं मिलने वाला और हवाई यात्रा आपकी पॉकेट काटेगी। चंडीगढ़ से मुंबई का सफर औसतन आठ हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक हो गया है, जबकि आम दिनों में यही सफर चार हजार रुपये तक होता है। वहीं, नई दिल्ली और जयपुर का सफर भी पांच से सात हजार रुपये तक है। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि होली में नई दिल्ली, मुंबई और जयपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी होती है। इसी वजह से किराए में वृद्धि हो गई है। इसका एक अन्य कारण है कि काफी समय बाद विमानों की आवाजाही चंडीगढ़ से शुरू हुई है। इसी वजह से किराए ज्यादा हैं। गौरतलब है कि चंडीगढ़ से तीस विमान उड़ान भरते हैैं। होली के मौके पर लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस में वेटिंग सौ से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर, नई दिल्ली तक जाने वाली गाड़ियों में ज्यादा समस्या नहीं है।
विज्ञापन


गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
अंबाला डिवीजन के डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि होली के लिए हमने चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन 29 मार्च तक चलाई गई है। यह ट्रेन हर वीरवार को जाती है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात को ग्यारह बजकर पंद्रह मिनट पर छूटेगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य ट्रेनों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें