कालका। बारिश के चलते कालका के साथ लगते गांव ओरिया में एक घर के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने के बाद मकान के मालिक वहां पहुंचे और मकान के अंदर लकड़ी की बल्लियां लगाईं ताकि मकान के बाकी बचे हिस्से को नुकसान न हो। राजीव, शेर सिंह ने बताया कि ओरिंया स्थित उनका मकान है जिसमें वह पशु बांध कर रखते थे। गत दिनों पहले हुई बरसात के चलते मकान का पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलने के बाद वह सभी मौके पर पहुंचे और मकान के अंदर बल्लियां इत्यादि इंतजाम किया। मकान के अंदर उनके पशु थे जिन्हें अब दूसरी जगह सुरक्षित स्थान पर बांध दिया गया है।
प्रवीण, सुषमा, सुच्चा सिंह, राजीव ने बताया कि उनके घर जाने के लिए कच्चा रास्ता था लेकिन बरसात के कारण आई आफत के चलते उक्त रास्ते पर भी मलबा गिर गया। इसके चलते इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। इस रास्ते के ऊपर की ओर मेन सड़क गुजर रही है जिसका निचला भाग ध्वस्त हाेने के कगार पर है यदि जल्द मेन सड़क के समीप डंगा न लगाया गया तो मेन सड़क भी ध्वस्त हो जाएगी। इसके बाद लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए कई किलाेमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।