फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा रोडवेज के 200 कर्मचारियों को नहीं मिला सितंबर का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज में कौशल रोजगार विभाग के माध्यम से लगे करीब 200 कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वेतन में देरी के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों का सीजन होने के कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है। कर्मचारियों ने संबंधित विभाग से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर महीने मिलने वाले वेतन से ही घर का खर्च चलाना पड़ता है। सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने से घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। किसी को मकान का किराया देना है तो किसी को बिजली का बिल भरना है। इसके अलावा बच्चों की स्कूल फीस और रोजमर्रा के खर्च भी समय पर पूरे करने होते हैं। वेतन नहीं मिलने के कारण इन सभी जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत आ रही है।

कर्मचारियों के अनुसार, त्योहारों के दिनों में घर का खर्च सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाता है। ऐसे में वेतन का इंतजार करना उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि संबंधित विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सितंबर माह का वेतन जल्द जारी करवाए, ताकि वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें और त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें