फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 20 और मौतें, 2212 नए पॉजिटिव मिले, 24 घंटे में 2156 मरीज ठीक

Fri, 20 Nov 2020 02:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में 20 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया, जबकि 2212 नए मामले भी सामने आए हैं। 2156 मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक भी हुए हैं। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में तीन, हिसार में चार, अंबाला में एक, रेवाड़ी में दो, पंचकूला में एक, कुरुक्षेत्र में एक, सिरसा में दो, भिवानी में दो व जींद में एक मरीज की मौत संक्रमण की वजह से हुई।

विज्ञापन


हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 209251 हो गई है, जिसमें 187559 मरीज ठीक हो गए हैं। 19579 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 89.63 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 6.82 प्रतिशत है।


संक्रमण से मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 227890 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है, जबकि 4563 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 2113 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में 24 घंटे में गुरुग्राम में 645, फरीदाबाद में 489, सोनीपत में 130, हिसार में 162, अंबाला में 71, करनाल में 45, पानीपत में 30, रोहतक में 79, रेवाड़ी में 106, पंचकूला में 87, कुरुक्षेत्र में 43, यमुनानगर में 32, सिरसा में 65, महेंद्रगढ़ में 35, भिवानी में 34, झज्जर में 35, पलवल में 7, फतेहाबाद में 33, कैथल में 25, जींद में 35, नूहं में 13 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं।

उधर, अब तक गुुरुग्राम में 41839, फरीदाबाद में 34732, सोनीपत में 11852, हिसार में 14054, अंबाला में 9738, करनाल में 9049, पानीपत में 8723, रोहतक में 9648, रेवाड़ी में 9440, पंचकूला में 8136, कुरुक्षेत्र में 7286, यमुनानगर में 5396, सिरसा में 6755, महेंद्रगढ़ में 6001, भिवानी में 5080, झज्जर में 4586, पलवल में 3744, फतेहाबाद में 3908, कैथल में 3217, जींद में 3464, नूहं में 1401 व चरखी दादरी में 1202 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

दूसरी ओर, गुरुग्राम में 36043, फरीदाबाद में 30205, सोनीपत में 10984, हिसार में 11829, अंबाला में 9306, करनाल में 8535, पानीपत में 8186, रोहतक में 8393, रेवाड़ी में 8641, पंचकूला में 7580, कुरुक्षेत्र में 6821, यमुनानगर में 5124, सिरसा में 6102, महेंद्रगढ़ में 5530, भिवानी में 4626, झज्जर में 4224, पलवल में 3645, फतेहाबाद में 3373, कैथल में 3066, जींद में 3009, नूहं में 1331 व चरखी दादरी में 1006 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें