फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम पांच बजे बंद कर दिया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। खेड़ासीता राम में बूथ नंबर-29 में पोलिंग बूथ को समय से पहले बंद कर दिया गया। भाजपा कालका मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार ने बताया कि खेड़ा सीताराम में 5 बजे पोलिंग बंद कर अंदर से गेट बंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। मौके पर मौजूद अधिकारी जोगिंद्र ने बताया कि अधिकारियों का 5 बजे तक का आर्डर है। इसके बाद दरवाजा कर दिया गया। इंद्र ने बताया कि इस पर कालका विधायक से बात की तो मामला एसडीएम तक पहुंचा। एसडीएम के आदेश के बाद 5 बजकर 35 मिनट पर दरवाजा खोला गया। इसके बाद वोटिंग दोबारा शुरू हुई। मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारी जोगिंद्र ने कहा कि कुछ समय के लिए वोटिंग बंद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें