फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से स्नैचिंग, अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में दो महिलाओं से शनिवार को स्नैचिंग हुई है। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पहला केस सेक्टर-10 होटल वेस्टर्न कोर्ट होटल के सामने का है। देर रात शनिवार को महिला वेस्टर्न कोर्ट से खाना खाने के बाद घर जाने के लिए निकल रही थी। बाइक सवार दो लोगों ने उससे सोने की चैन और पर्स स्नैच कर लिया। सुमित जैन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामला सेक्टर-21 का सामने आया है। इसी सेक्टर की रहने वाली महिला रचना अपने घर जा रही थी। उनके घर के सामने से स्नैचर ने पर्स और दस हजार रुपये छीन लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना-5 प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। सेक्टर-21 में महिला से पर्स स्नैचिंग मामले में आरोपी ने हेलमेट पहनकर स्नैचिंग की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें