फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष और छह पार्षदों को कड़ी वार्निंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय टंडन समेत 6 पार्षदों को कड़ी चेतावनी, पार्टी के चुनाव खर्च में जुडे़गा कार्यक्रम
विज्ञापन

- एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी ने लिया निर्णय, भविष्य में ऐसा नहीं करने के दिए निर्देश
- कम्युनिटी सेंटर के कार्यक्रम पर हुए खर्च का आकलन करने के लिए टीम बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को सेक्टर-29, सेक्टर-37 और रामदरबार में स्थित कम्युनिटी सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना महंगा पड़ गया है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद एडिशनल मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनदीप सिंह बराड़ ने टंडन के साथ कम्युनिटी सेंटर पर मौजूद छह पार्षदों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कम्युनिटी सेंटर के कार्यक्रमों में हुए खर्च के आकलन के लिए टीम बना दी गई है। खर्च का ब्योरा मिलने के बाद पार्टी के चुनाव खर्च में इसे जोड़ दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी और अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग ने बताया कि बीते बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व मेयर अरुण सूद, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद रवि शर्मा, पार्षद हाजी खुर्शीद, पार्षद भरत कुमार, पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के मामले में शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने बताया कि वीरवार को सभी की ओर से जवाब मिलने के बाद जांच में यह पाया गया कि इन लोगों ने कम्युनिटी सेंटर में चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन किया है। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सभी छह पार्षदों के खिलाफ एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते कड़ी चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि भविष्य में ऐसी गलती पर आयोग को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर के कार्यक्रम में खर्च हुए पैसे के जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट आते ही कार्यक्रम का खर्च पार्टी के चुनाव के खर्च में जोड़कर सभी को भेज दिया जाएगा।

जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे अफसर
वीरवार को नोडल अधिकारी को दिए गए अपने जवाब में टंडन और सभी छह पार्षदों ने बताया था कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता के विपरीत कोई काम नहीं किया है। वे लोग कम्युनिटी सेंटर में कुछ लोगों की केवल समस्याएं सुन रहे थे। कुछ लोग उनके पास समस्याएं लेकर आए थे। जवाब से निर्वाचन आयोग के अफसर संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व मुख्य सचिव विनोद शर्मा ने संजय टंडन पर आदर्र्श आचार संहिता के उल्लघंन का आरोप लगाते हुए आयोग के पास शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि बीते मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष संजय टंडन की ओर से कई कम्युनिटी सेंटर के अंदर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें