फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11, 14 और 15 को बादल छाएंगे, बारिश का चांस

विज्ञापन
विज्ञापन
11 और 14 मार्च को छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश
विज्ञापन

लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं, दिखेगा मौसम में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अगले चार दिन मौसम में जबरदस्त बदलाव देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च को अफगानिस्तान व उसके आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके साथ राजस्थान और उसके सटे इलाकों में चक्रवती हवाओं का एक क्षेत्र भी सक्रिय हो रहा है। इससे उत्तर भारत के मैदानी के साथ पहाड़ों इलाकों में मौसम बदल सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होनी है तो मैदानी इलाकों में बादल छाएंगे और एक दो स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। उसके दो दिन बाद 14 व 15 मार्च को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। दोनों ही दिन बारिश की संभावना है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुल मिलाकर 11, 14 और 15 मार्च को मौसम खराब रहने वाला है। हालांकि, इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। शाम का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है कि 11 और 14 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है। रविवार को भी अच्छी धूप निकली। इससे पिछले दिन के मुकाबले तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान का बढ़ना इस बात का संकेत भी है कि आने वाले दिन में मौसम बदलेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मार्च में दो से तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने हैं। एक आ चुका है और बाकी 20 मार्च तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें