फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने दिन-रात एक कर बनाई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


जम्मू के मोहम्मद जवाद ने बनाई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार

-6 महीने दिन रात एक कर किया अपना सपना साकार
- 110 किमी प्रति घंटे दौड़ सकती है कार, 2.5 लाख रुपए आई लागत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अगर आप में कुछ कर गुजरने की कुव्वत हो और मजबूत इरादों व दृढ़ संकल्प से उस काम पर लग जाओ तो सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी। जम्मू के रहने वाले बीटेक छात्र मोहम्मद जवाद इसके ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने एक ऐसी कार बनाई है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व हैंड मेड है। कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 70-80 किमी तक चल सकती है। कार भी कोई मामूली नहीं है, बल्कि डिजाइन के मामले में बड़ी कंपनियों की कारों को टक्कर देती है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों की स्पीड ज्यादा नहीं होती है, लेकिन इस कार की स्पीड भी चर्चा में है। मोहम्मद जवाद के अनुसार यह कार 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस कार को बनाने में करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए हैं।
मोहम्मद जवाद स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक के सेमेस्टर-6 के छात्र हैं। उन्होंने इस कार को ‘वोल्टा’ नाम दिया है। मोहम्मद जवाद ने बताया कि बैटरी से चलने वाली इस कार में चार्जिंग के लिए बूस्टर लगाया गया है। यह कार 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। चार्जिंग के अलावा इसमें सोलर सिस्टम भी लगाया गया है। कार में मैनुअल गियर लगाया गया है। कार में इस्तेमाल किए गए हर चीज को डिजाइन किया गया है और हाथ से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कार को बनाने में 6 महीने लगे, लेकिन इस पर रिसर्च में डेढ़ साल लग गए। कार को स्पोर्ट्स लुक दिया गया है। मोहम्मद जवाद ने बताया कि कार बनाने में 6 महीने कैसे निकल गए पता ही नहीं चला। सबसे बड़ी टेंशन कार को चलाने की थी। पहली बार इस तरह का निर्माण कर रहे थे। हर कदम पर बहुत सारी चुनौतियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का डिजाइन तैयार करना था बड़ी चुनौती
मोहम्मद जवाद ने बताया कि कार को स्पोर्ट्स लुक देना था, लेकिन इस बात को ध्यान में रखा गया कि इस कार का डिजाइन किसी और कार से मैच न हो। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती थी। इसलिए डिजाइन बनाने के बाद बहुत से कारों के साथ कंपेयर किया गया। कार तैयार होने के बाद टेस्टिंग का समय काफी कठिन था। लेकिन कार अब पूरी तरह से वर्किंग है। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। कार को पेटेंट कराने के लिए एप्लीकेशन दायर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें