फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी अत्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई नई दिल्ली ने हराया आरबीआई को
विज्ञापन

24वीं ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
इस जीत के साथ एफसीआई दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट में तीन जीत के साथ 12 अंक हासिल किए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एफसीआई दिल्ली ने आरबीआई मुंबई को 110 रनों से शिकस्त देकर 24वीं ऑल इंडिया जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही एफसीआई दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट में तीन जीत के साथ 12 अंक हासिल कर लिए।
जीएमएसएसएस-26 में खेले गए मुकाबले में एफसीआई दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जश्नप्रीत सिंह के एक छक्के और 4 चौके की मदद से 63 रन तथा शिवांग विशिष्ट के 1 छक्के और 7 चौके की मदद से 56 रन और आयुष के 36 रन और राजेन्द्र के 23 रनों की पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए।
विज्ञापन

पराजित टीम की ओर से चिराग परमार ने 39 रन देकर 4 विकेट तथा किरन कश्यप ने 53 रन देकर 2 विकेट तथा अमित मिश्रा ने 1 विकेट झटका। इसके जवाब में आरबीआई मुंबई की पूरी टीम 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 154 रन ही बना सकी। इसमें सुमित ने सबसे अधिक 50 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीताने में सफल नहीं हुए। विजेता टीम की ओर से मनीष जूनियर ने 35 रन देकर 4 विकेट तथा मनीष ने 28 रन देकर 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

दूसरे मैच में शरद लुंबा के 154 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत सीएजी दिल्ली ने बीटीएम क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ को 10 रन पराजित किया। सीएजी दिल्ली ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए शरद लुंबा के 6 छक्के और 15 चौके की मदद से 91 गेंदों पर 154 रन तथा अर्जुन आजाद के 1 छक्के व 5 चौके की मदद से 53 रनों की पारी की बदौलत 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। पराजित टीम की ओर से वैभव अरोड़ा ने 29 रन देकर 2 विकेट तथा आशीष ने 46 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में बीटीएम क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की पूरी टीम 270 रनों पर आउट हो गई। इसमें आशीष ने सबसे अधिक 39 रन की पारी खेली। विजेता टीम की ओर से करन कालिया ने 34 रन देकर 4 विकेट तथा भरत ने 56 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें