फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की समस्या से लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग से परेशान लोगों को मिल सकती है राहत
विज्ञापन

शहर के रिहायशी इलाकों में पार्किंग के मुद्दे पर एडवाइजर ने जानीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के रिहायशी इलाकों में पार्किंग को लेकर परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। वीरवार को एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। यहां डिपार्टमेंट ऑफ अर्बन प्लानिंग के चीफ आर्किटेक्ट ने एडवाइजर मनोज परिदा के सामने प्रजेंटेशन देकर पार्किंग की मांग और प्रबंधन के उपायों को ध्यान में रखते हुए पुनर्निर्मित पार्किंग पॉलिसी की स्थिति से अवगत कराया।
पार्किंग पॉलिसी में कॉर्मिशयल एरिया, आसपास शॉपिंग सेंटर, एलआईजी व ईडब्ल्यूएस मकान, जहां कार के अतिक्रमण से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे अतिक्रमण इमरजेंसी वाहनों के आवाजाही पर भी रोक लगा देते हैं।
विज्ञापन

इस नीति का उद्देश्य परिवहन के वैकल्पिक साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने, पार्किंग की आवश्यकता में कमी को प्रोत्साहित करने, मोटर वाहन के उपयोग को कम करने के लिए और अधिक रणनीतिक योजना को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इससे पहले आपत्तियों और सुझावों को 24 नवंबर 2017 को अधिसूचित किया गया था। उस समय मुख्य रूप से 145 सुझाव विभिन्न निवासी कल्याण संघों, यातायात सलाहकार समिति, नगर निगम, परिवहन विभाग से मिले थे। प्रासंगिक सुझावों को शामिल करने के बाद अब इस नीति को फिर से तैयार किया गया है। अब इसे अंतिम रूप देने से पहले अपने विभागों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें