जवाहर नवोदय की परीक्षा 20 फरवरी को
पंचकूला। जवाहर नवोदय विद्यालय मौली द्वारा सत्र 2019-20 के लिए कक्षा 9वीं की रिक्त सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। वह अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस विषय पर जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य वीना शर्मा ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश 20 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार अभी से अपने परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि परीक्षार्थियों को किसी भी विषय में जानकारी चाहिए तो वह जवाहर नवोदय विद्यालय मौली के दूरभाष नंबर 01734-258450 पर भी संपर्क कर सकते हैं।