विकास के एजेंडे पर लगेगी मुहर
26 दिसंबर को वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में आएंगे कई एजेंडे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक मेयर देवेश मोदगिल की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को होगी। इसमें नाइट फूड स्ट्रीट के एक्सटेंशन, टैरेस्ड गार्डन के टनल के दोनों ओर बनी चार दुकानों को रेंट पर देने पर भी चर्चा होगी। सेक्टर-15 केओल्ड बुक मार्केट के पीछे तीन फुट की जगह को प्रयोग करने की मंजूरी का भी एजेंडा बैठक में लाया जा रहा है। सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर में बार काउंटर, फूड काउंटर सहित एल्यूमिनियम फर्नीचर लगाने पर 26 लाख 34 हजार रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-38 वेस्ट के कम्युनिटी सेंटर में भी बार काउंटर और फूड काउंटर के अलावा अन्य विकास के एजेंडा पर 26 लाख 34 हजार रुपये खर्च होने का एजेंडा आ रहा है। सेक्टर-47 के बी 6 रोड पीसीसी टाइल्स पेवमेंट लगाने पर 35 लाख 96 हजार रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-44 के कम्युनिटी सेंटर के विभिन्न कार्यों पर 35 लाख 53 हजार रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-47 ओर 48 के विभिन्न पार्कों में डेकोरेटिव प्लांट लगाने पर 29 लाख 45 हजार रुपये खर्च का एजेंडा आ रहा है। सेक्टर 47 सी के बी 6 रोड में पीसीसी टाइल्स पेवमेंट लगाने पर 40 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे। कंडम हुए वाहन के जगह पर नया वाहन खरीदने पर 13 लाख 27 हजार रुपय खर्च होगे। सेक्टर 47 सी और डी में एलईडी फिटिंग पर 31 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे। सेक्टर 7 सी की वी 6 रोड पर पीसीसी टाइल्स कोब्बल स्टोन के साथ फिक्स करने का एजेंडा भी आ रहा है। इस पर 26 लाख रुपये खर्च होंगे।