पंचायती चुनाव के कारण 29 और 30 दिसंबर की परीक्षा स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने पंचायत चुनाव को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को आयोजित परीक्षा स्थगित कर दी है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पहले से अपलोड की गई डेटशीट में 29 और 30 दिसंबर को होने वाली परीक्षा पंचायती चुनाव की रिहर्सल व चुनाव का दिन होने के कारण स्थगित कर दी गई है। यूनिवर्सिटी की परीक्षा इंचार्ज डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अब 29 दिसंबर को होने वाली सभी थ्योरी की परीक्षा चार जनवरी को होंगी। 30 दिसंबर को आयोजित परीक्षा एक जनवरी को होंगी। परीक्षा का समय और केंद्र पहले से निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार होगा। 29 और 30 दिसंबर को आयोजित परीक्षा (प्रेक्टिकल) की नई तारीख स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर बता दी जाएंगी। स्टूडेंट अपने कॉलेज प्रिंसिपल से संपर्क बनाए रखे।