फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबी हरकमल कौर ने हरिमंदिर साहिब में की अरदास की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पीसीएस (जुडिशियल) परीक्षा पास कर जज बनी सिख परिवार की बेटी हरकमल कौर ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अरदास की। लुधियाना निवासी गुरमुख सिंह चाना व बीबी मनदीप कौर की होनहार हरकमल कौर की दादी जसविंदर कौर लुधियाना नगर निगम की पार्षद चुकी हैं। एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव बाबा दलजीत सिंह ने कहा की हरकमल कौर ने कौम का नाम ऊंचा किया है। नौजवान हरकमल कौर से प्रेरणा पाकर जीवन आगे बड़ा सकते हैं। इस अवसर पर बाबा दलजीत सिंह बेदी, श्री दरबार साहिब के मैनेजर जसविंदर सिंह दीनपुर ने हर कमल कौर को सिरोपा, श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल व धार्मिक किताबें भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हर कमल कौर ने कहा कि उसे यह सफलता गुरु साहिब की कृपा से मिली है। वह परिवार के मेंबर्स के साथ श्री हरमंदिर साहिब में अरदास के लिए आई हैं।


फोटो : हर कमल कौर को सन्मानित करते बाबा दलजीत सिंह बेदी, जसविंदर सिंह दीनपुर व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें