फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच् चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


चार साल के मासूम को टीचर ने बुरी तरह पीटा

- सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीएस बापूधाम के नर्सरी कक्षा में पढ़ता है बच्चा
-बच्चा सदमे में, स्कूल से जाने से लग रहा डर, परिजन परेशान, टीचर पर सख्त कार्रवाई की मांग

रूबी सिंह
चंडीगढ़। तीन साल के मासूम बच्चे को टीचर ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर जगह जगह चोट के निशान हैं। घटना 31 अगस्त की है। पैरेंट्स के मुताबिक पिटाई के बाद से बच्चा सदमे में है।
बापूधाम कालोनी निवासी मनव्वर हुसैन ने बताया कि उनका चार साल का बेटा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (टिंबल मार्केट) के प्री नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल से जब बच्चा घर आया तो उसकी गाल पर तमाचे के नीले निशान देख वह हैरान रह गए। बच्चे ने रोते हुए बताया कि उसकी टीचर ने उसे बहुत पीटा है। बच्चे के सारे शरीर पर नीले निशान थे। शनिवार को मनव्वर अपनी मां शमीमा के साथ स्कूल में शिकायत करने पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के बापूधाम कालोनी के अध्यक्ष दिनेश दलेरे व संगठन प्रभारी विक्रम सिंह पुंडीर भी थे। उन्होंने प्रिंसिपल वीना कपूर को इसकी शिकायत दी। संगठन प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्रिंसिपल एवं जिला नोडल अधिकारी सुखराज संधू ने कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया है।
विज्ञापन

शमीमा ने बताया कि बच्चे को दो दिन पहले भी पीटा गया था। वह स्कूल जाने से डर रहा था। हमने जैसे तैसे समझाकर उसे स्कूल भेज दिया। शुक्रवार को फिर उसे पीटा गया, जिसके बाद से वह सदमे में है। बापूधाम कालोनी के आप अध्यक्ष दिनेश ने कहा कि इस तरह एक मासूम की पिटाई करना इंसानियत के खिलाफ है। परिवार ने इस शिक्षिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
यदि इस तरह की कोई घटना हुई है तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं आज ही इस मामले की जांच डायरेक्टर एजूकेशन को मार्क कर रहा हूं। मंगलवार को इस मामले पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
बीएल शर्मा, शिक्षा सचिव यूटी

जिला शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपल ने साधी चुप्पी
जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर एवं स्कूल प्रिंसिपल वीना कपूर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया।









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें